हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त 05 देसी बम के साथ गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 25 January, 2022 22:21
- 504

प्रतापगढ़
25.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त 05 देसी बम के साथ गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना रानीगंज से उ0नि0 ओम प्रकाश यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के महोथरी चौराहा के पास से मु0अ0सं0 666/21 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 भादवि में वांछित अभियुक्त शादाब अहमद पुत्र शब्बीर अहमद नि0 गुलरा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को 05 देसी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 25/2022 धारा 4/5 विष्फोटक अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. शादाब अहमद पुत्र शब्बीर अहमद नि0 गुलरा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01.05 देसी बम। पुलिस टीम--उ0नि0 ओम प्रकाश यादव मय टीम थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments