चोरी के मोबाइल फोन के साथ 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 17 October, 2021 17:56
- 433

प्रतापगढ़
17.10.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
चोरी के मोबाइल फोन के साथ, 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना हथिगवां से उ0नि0 अभिमान सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 210/21 धारा 380 भादंवि से संबंधित 02 वांछित अभियुक्त 1. धनंजय सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र संग्राम सिंह नि0ग्राम मिश्रदयालपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़, 2. अर्जुन कुमार सरोज पुत्र चन्द्रपाल सरोज नि0ग्राम महराजपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के हथिगवां चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अर्जुन कुमार सरोज के पास से (चोरी का) ओप्पो ए-53 मोबाइल फोन बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-1. धनंजय सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र संग्राम सिंह नि0ग्राम मिश्रदयालपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।
2. अर्जुन कुमार सरोज पुत्र चन्द्रपाल सरोज नि0ग्राम महराजपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 10.10.2021 को वादी के भाई का ओप्पो ए-53 मोबाइल फोन चोरी होने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 210/21 धारा 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
बरामदगीः- चोरी का एक अदद ओप्पो ए-53 मोबाइल फोन।पुलिस टीम- उ0नि0 अभिमान सिंह, उ0नि0 रामआधार सिंह यादव, आरक्षी आशीष गौंड व आरक्षी मानवेन्द्र सिंह थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़।
Comments