पुलिस ने किया आढत व्यवसाई के यहां हुई डकैती का पर्दाफाश, 08अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 10 August, 2021 19:41
- 459

प्रतापगढ़
10.08.2021
पुलिस ने किया आढ़त व्यवसायी के यहां हुई डकैती का पर्दाफाश,08 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन* में जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात्रि दिनांक 09/10.08.2021 में थाना लालगंज पुलिस व जनपद की स्वाट टीम द्वारा थानाक्षेत्र के देखभाल/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कैथौला के पास सड़क के किनारे शिवमंदिर के पास डकैती की योजना बना रहे 08 बदमाशों (02 नाबालिग अभियुक्त सहित) को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 19,370/- रू0, 03 अदद मोटर साइकिल, 05 अदद मोबाइल फोन व भारी मात्रा अवैध असलहे/कारतूस बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार अभियुक्त को चिह्नित कर लिया गया है, जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-01. मूसा खान पुत्र इब्राहिम खान नि0 रामपुर खास थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
02. राहुल सिंह पुत्र हरिनाम नि0 रानीगंज कैथोला, बरगदहा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
03. अभिषेक पाण्डेय पुत्र विजय शंकर पाण्डेय नि0 ककरम करछना थाना करछना जनपद प्रयागराज।
04. नागेन्द्र कुमार द्विवेदी उर्फ बबलू पुत्र शिवमूर्ति द्विवेदी नि0 हनुमानपुर धरवारा थाना करछना जनपद प्रतापगढ़।
05. सुनील विश्वकर्मा पुत्र चिरौंजीलाल नि0 ककरम करछना थाना करछना जनपद प्रयागराज।
06. विजय यादव पुत्र अशोक कुमार यादव नि0 अर्जुनपुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।बरामदगीः-01. लूट के 19,370/- रू0।
02. 01 पिस्टल .32 बोर व
03. 02 तमन्चा 12 बोर।
04. 04 जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर। 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .32 बोर।
05. 01 लूट की मोबाइल सहित कुल 05 मोबाइल फोन बरामद।
06. चोरी की 02 मोटर साइकिल सहित कुल तीन मोटर साइकिल बरामद। पूछताछ का विवरण-पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त राहुल द्वारा बताया गया कि हम सभी लोग यहां बैठकर लूट की योजना बना रहे थे, इतने में आप लोग आ गये, जिस पर मै, मूसा व राहुल ने पकड़े जाने के डर से अपने-अपने असलहों से फायर किया था। हम लोग अपनी मोटर साइकिलों के साथ वहां से भागना चाह रहे थे किन्तु आप लोगों द्वारा पकड़ लिये गये। मै (राहुल), अभिषेक पाण्डेय, नागेन्द्र कुमार द्विवेदी उर्फ बब्लू, सुनील विश्वकर्मा व हमारा एक अन्य साथी, हम पांचो लोगों ने दिनांक 30.06.2021 को रानीगंज कैथोला बाजार के आढ़ती आशीष कुमार केसरवानी के यहां से असलहे के बल पर एक लाख रू0, चैन, अंगूठी व मोबाइल फोन लूट लिये थे। इस घटना की रैकी विजय यादव व 02 अन्य साथियों (नाबालिक अभियुक्त) ने की थी। (इस सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 398/21 धारा 395 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था)। हमारे पास से बरामद पैसे उसी लूट में मिले पैसों में से खर्च के बाद बचे पैसे हैं। बरामद तीनों मोटर साइकिल के सम्बन्ध में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इसमें से 02 मोटर साइकिलें चोरी की हैं, इन सभी मोटर साइकिलों को हम लोग लूट/छिनैती करने हेतु प्रयोग करते हैं।
पंजीकृत अभियोगः-01. मु0अ0सं0- 507/21 धारा 399, 402, 147, 148, 149, 307, 411 भादवि बनाम सभी अभियुक्त उपरोक्त।
02. मु0अ0सं0- 508/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त मूसा खांन उपरोक्त।
03. मु0अ0सं0- 509/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त राहुल सिंह उपरोक्त।
04. मु0अ0सं0- 510/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय उपरोक्त। पुलिस टीमः-प्रभारी निरीक्षक श्री रणजीत सिंह भदौरिया, उ0नि0 राजेश कुमार शुक्ला, उ0नि0 जावेद अहमद, मु0आरक्षी राजेन्द्र यादव, आरक्षी श्री राम सिंह, आरक्षी महेश चौधरी, आरक्षी योगेश, आरक्षी प्रेमवीर सिंह व आरक्षी दिलीप कुमार थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
स्वाट टीम के मु0आरक्षी सुरेश सिंह, मु0आरक्षी जाहिद खान, आरक्षी प्रवीण कुमार, आरक्षी राजेन्द्र कुमार, आरक्षी अरविन्द दुबे व आरक्षी सत्यम यादव स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़।
Comments