भाजपा नेता पंकज मिश्रा की वयोवृद्ध माता हुई पंचतत्व में विलीन

भाजपा नेता पंकज मिश्रा की वयोवृद्ध माता हुई पंचतत्व में विलीन

प्रतापगढ 



29.08.2021



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी




भाजपा नेता पंकज मिश्रा की वयोवृद्ध माता हुई पंचतत्व में विलीन    


  


महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा प्रवासी रत्न से सम्मानित प्रतापगढ जनपद के बरहदा, रानीगंज निवासी भाजपा नेता व संवेदना फाउंडेशन और श्रीराम जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज मिश्रा की माता कमला मिश्रा (95) रविवार को रसूलाबाद गंगा घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गयी। शनिवार को सुबह 9 बजे पैतृक आवास पर गोलोकवासी हो गयी थी। रविवार को सुबह आठ बजे क्षेत्रीय जनमानसों व नामी गिरामी शख्शियतों के द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद रसूलाबाद घाट पर अंत्येष्टि के लिए रवानगी हुई। राम नाम सत्य है के जयकारों से गूंज रहे शव यात्रा को जगह जगह रोककर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। माता कमला मिश्रा अपने पीछे तीन पुत्रों ज्ञानचंद्र मिश्रा, पंकज मिश्रा और राजकुमार मिश्रा के साथ दो पुत्रियों से हंसता खेलता व खुशहाल परिवार को छोड़कर गोलोकवासी हो गयी है। रसूलाबाद घाट पर उनके जेष्ठ पुत्र ज्ञानचंद्र मिश्रा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान अपना दल एस प्रदेश अध्यक्ष विधायक सोरांव डॉ0 जमुना प्रसाद सरोज, भाजपा नेता मनोभव शुक्ल, रि0 जज डीके पांडेय, सच्चा बाबा आश्रम चिलबिला के महंत मनोज  ब्रह्मचारी महाराज, रविंद्रधर दुबे,  इंजी0 विनय मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंसाफ बहादुर सिंह, न्यूज़ सावन साहिल समूह के संपादक व अपवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत, भजपा नेता साधु दुबे, सूरज त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, जगदीश तिवारी, अमन गुप्ता, जय प्रकाश सिंह, दीपक पाण्डेय, शैलेन्द्र मिश्रा, मुन्ना तिवारी, सोनू, अविनाश मिश्रा, शालिक राम तिवारी, प्रेम चंद सोनी, मुन्ना गुप्ता बीडीसी, अजय मिश्रा, पंकज दुबे, विपिन तिवारी, राजमूरत सरोज प्रधान, पंकज दुबे, धर्मेश तिवारी, आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *