मानिकपुर की गलियों में आई कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा

मानिकपुर की गलियों में आई कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा

प्रतापगढ 



16.11.2021




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी




मानिकपुर की गलियों में आई कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा


 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में शुरू हुई प्रतिज्ञा पदयात्रा प्रतापगढ जनपद के कुंडा विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर नगर में किसान कांग्रेश जिला अध्यक्ष करुण पांडेय "बिन्नू भैया" के अगुवाई में संपन्न हुई। पदयात्रा मानिकपुर चौराहे से लाला बाजार मोड, मिरगड़वा चौराहा होते हुए मानिकपुर बाजार से ज्वाला देवी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में लोगों को प्रियंका गांधी जी द्वारा की गई सात प्रतिज्ञा का पर्चा बांटा गया पर्चे बांटते हुए किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुण पांडे"बिन्नू भैया" ने बताया की यह यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जनों के द्वारा की जा रही है जिसका मूल उद्देश्य कांग्रेस के द्वारा 7 प्रतिज्ञाएं जो की गई हैं वह लोगों तक पहुंचाना है। कांग्रेस का कहना है कि हम अपना वचन निभाएंगे और कांग्रेस जो कहती है वह करती है। मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं, और ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है, गांव में रहने वाले लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। बिजली का बिल आसमान छू रहा है, किसानों को खाद बीज नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण किसानों की रबी की बुवाई बाधित हो रही है। आज 16 नवंबर हो चुका है लेकिन अभी भी पूरे जिले में किसी भी समिति में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है जिसके कारण जो भाजपा के दलाल हैं, वह डीएपी खाद को  दुगने दाम पर बेच रहे हैं और हमारा किसान मजबूर है। डीएपी खाद आज  18 सौ रुपए बोरी खरीद रहा है। आज किसान अपना सम्मान बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है किसानों की बात सरकार तक पहुंच नहीं पा रही है कि सरकार सुन नहीं रही है यह भाजपा वालों को जवाब देना होगा? कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों की हितैषी रही है किसानों का लाभ सोच कर के ही योजनाएं बनाई जाती थी। जिससे किसानों को अपना हक मिल सके और भारत देश का किसान मजबूत हो सके। भारत देश का किसान मजबूत होगा तो भारत देश विश्व में अपना परचम लहराएगा इसी सोच को लेकर के कांग्रेस गांव गांव, जन जन तक अपना संदेश पहुंचाना चाहती है और मैं आप सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि आप सब लोग इसमें सहायता करें और कांग्रेस के मिशन को सफल बनाएं भाजपा हटाओ, महंगाई घटाओ का नारा लेकर के जनता के बीच में आए हैं, अब निर्णय जनता को लेना है आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाएगी तो निश्चित रूप से देश में महंगाई कम होगी किसानों का अधिकार मिलेगा, महिलाओं को सम्मान मिलेगा, व्यापारियों को रोजगार करने का अवसर मिलेगा और हमारा भारत देश मजबूत होगा और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का नारा जय जवान, जय किसान साकार होता दिखेगा। इस यात्रा में कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ, दिलीप गौतम, बालकृष्ण शुक्ला, माता प्रसाद तिवारी, पिंटू सोनकर, मोहम्मद वाहिद, अबुल वफा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *