ललिता यादव ने सिविल जज का संभाला पद भार

प्रतापगढ
28.06.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
ललिता यादव ने सिविल जज का संभाला पद भार
प्रतापगढ़ जनपद के दीवानी न्यायालय मे ललिता यादव ने नई सिविल जज का कार्यभार ग्रहण किया है। बतादें पिछली चौबीस अप्रैल को यहां तैनात रहे सिविल जज विनीत यादव का अन्यत्र स्थानान्तरण हो गया था। इसके चलते लगभग दो महीने सिविल न्यायालय मे सिविल जज की तैनाती को लेकर संयुक्त अधिवक्ता संघ की ओर से कई बार मांग भी उठाई गई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सिविल जज ललिता ने दीवानी कैम्पस का निरीक्षण करते हुए परिसर मे साफ सफाई पर जोर दिया।
Comments