पुलिस द्वारा किया गया हत्या का पर्दाफाश, पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 24 September, 2021 19:00
- 431

प्रतापगढ़
24.09.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
पुलिस द्वारा किया गया हत्या का पर्दाफाश, पत्नी ने ही करायी थी पति की हत्या
दिनांक 18.09.2021 को दिन में थानाक्षेत्र मानिकपुर के ग्राम सुनियावां के छोटी नहर में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त कन्हैया सरोज उर्फ रमाशंकर पुत्र मनीराम सरोज नि0 दिखतन का पुरवा, कोर्रही थाना बाघराय जनपद प्रतागपढ़ के रुप में हुई थी। इस सम्बन्ध में मृतक की पत्नी की लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 185/2021 धारा 364, 302, 201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा* उक्त घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र व क्षेत्राधिकारी कुण्डा अर्जुन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मुकदमें की विवेचना/साक्ष्य संकलन किया जा रहा था। विवेचना/साक्ष्य संकलन दौरान 06 व्यक्तियों का नाम प्रकाश में आया। थानाध्यक्ष हथिगवां उ0नि0 दूधनाथ सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित सभी 06 अभियुक्तों को भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-01. गोविंदा सरोज (मृतक का साला) पुत्र दूधनाथ नि0 देवरपट्टी, बिहार हवेली थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़।
02. डब्लू सरोज पुत्र राम चन्द्र सरोज नि0 मन्सूराबाद थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज।
03. मोहित कुमार पुत्र रामकरन हरिजन नि0 मन्सूराबाद थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज।
04. नदीम पुत्र मो0 सलीम नि0 भिन्डारा थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज।
05. शिवकुमार उर्फ शिवा पुत्र फोटो हरिजन नि0 मन्सूराबाद थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज।
06. सपना सरोज (मृतक की पत्नी) पत्नी स्व0 कन्हैया सरोज नि0 दिखतन का पुरवा, मजरे कोर्रही थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़।बरामदगीः-01. घटना में प्रयुक्त की गयी एक नायलान की रस्सी।
02. घटना से सम्बन्धित एक जोड़ी सोने का झुमका।पूछताछ का विवरण-गिरफ्तार अभियुक्ता सपना सरोज (मृतक की पत्नी) ने पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में बताया कि मेरे पति नशे के आदी थे, जो चरस, गांजा, भांग आदि का नशा करते थे, उसके बाद मुझे तथा मेरे बच्चों को मारते-पीटते थे तथा आस-पास की महिलाओं पर गलत नियत रखते थे। इन्हीं बातों को लेकर आये दिन हमारे बीच पारिवारिक कलह होती रहती थी। मेरे रिश्तेदारों द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी इनकी आदत नहीं छूटी बल्कि और बिगड़ गयी। जिससे मेरा और मेरे बच्चों को जीना दूभर हो गया था। इसी कारणवश मैंने अपने भाई गोविंदा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने की योजना बनायी। दिनांक 15.09.2021 को मेरा भाई अपने 04 अन्य साथियों को लेकर मेरे घर आया और बताया कि ये लोग हमारा काम कर देंगे। मैंने इस काम के बदले में उन लोगों को अपना एक जोड़ी झुमका (जिसकी कीमत लगभग 35000/-रु0) दे दिया। उनके द्वारा बताया गया कि रात में 08ः00 बजे अपने पति को कोर्रही में रोड पर मंदिर के पास किसी बहाने से भेज देना। मैंने अपने पति को रात में 08ः00 बजे यह कहकर भेज दिया कि मेरा भाई नशे का सामान लेकर आ रहा है, रोड पर मंदिर के पास से जाकर ले लो। मेरे पति के वहा जाने के बाद उन सभी लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से मेरे पति की हत्या कर दी और शव को ग्राम सुनियावां के छोटी नहर में फेंक दिया। अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों ने भी अभियुक्ता द्वारा कही गयी बात को स्वीकार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक नायलान की रस्सी व घटना से सम्बन्धित एक जोड़ी सोने का झुमका (कीमत लगभग 35000/-रु0) बरामद किया गया।पुलिस टीम-थानाध्यक्ष हथिगवां उ0नि0 दूधनाथ सिंह यादव, व0उ0नि0 रामअधार सिंह, उ0नि0 शेषनाथ सिंह यादव, आरक्षी विजय कुमार, आरक्षी विपिन यादव, आरक्षी अजीत यादव, म0आरक्षी पारुल सिंह, म0आरक्षी अन्नू तिवारी व म0आरक्षी प्रतीक्षा गुप्ता थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।
Comments