संविधान से ही चलता है देश-- करुण पांडेय
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 26 November, 2021 15:47
- 527

प्रतापगढ
26.11.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
संविधान से ही चलता है देश- करुण पांडेय
किसी भी देश को सही ढंग से चलाने के लिए एक संविधान की आवश्यकता होती है। भारतीय संविधान एक ऐसा संविधान है जिसमें सभी जाति, धर्म, संप्रदाय, के लोगों को महत्व दिया गया है गरीब, किसान, मजबूर, विकलांग, महिला, बच्चों, बुजुर्गों सबको अधिकार देता है। संविधान के अनुरूप न्यायालय भी करता है काम, अगर जरूरत पड़ती है तो न्यायालय संविधान संशोधन का भी देता है आदेश। उक्त बातें किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष करुण पांडेय "बिन्नू भइया" ने संविधान दिवस के अवसर पर कही।
विश्व में जितने भी देश हैं सबका अपना अलग संविधान है संविधान के अनुरूप ही देश में कानून व्यवस्था लागू की जाती है प्रत्येक देश का संचालन देश का मुखिया संविधान के अधीन ही करता है भारत देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को उसका अधिकार दिलाता है बिना संविधान के देश चलाना मुश्किल होगा संविधान जो भारत देश का बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में बनाया गया था उसे 26 नवंबर 1950 में लागू किया गया था तब से आज तक कई संविधान संशोधन हो गए आवश्यकतानुसार बीच-बीच में सरकारें जनता की सुविधा के अनुसार संविधान में संशोधन करके संविधान के अनुरूप ही देश के नियम कानून लागू किए जाते हैं संविधान के खिलाफ अगर कोई सरकार काम करती है तो उसके खिलाफ न्यायालय जाकर के मजबूर किया जाता है कि वह सरकार संविधान के अनुरूप कार्य करें भारतीय संविधान किसान, मजदूर, महिला, बच्चों, बुजुर्गों, नौजवानों यहां तक की सभी जाति धर्म के लोगों को उसका अधिकार दिलाने का काम करता है संविधान ही एक ऐसी कड़ी है जिससे देश एक निश्चित रास्ते पर चलता है और विकास करता है ।
Comments