पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने करवट ली कई स्थानों पर बारिश हुई और जोरदार आवाज करते हुए ओले गिरे किसानो को हुआ भारी नुकसान

Prakash Prabhaw News
पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने करवट ली कई स्थानों पर बारिश हुई और जोरदार आवाज करते हुए ओले गिरे किसानो को हुआ भारी नुकसान
नोएडा और एनसीआर में पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने करवट बदल दी है। आसमान में काले बादल छा गए कई स्थानों पर बारिश हुई और जोरदार आवाज करते हुए ओले गिरने लगे। जिसके कारण सडक पर गाड़ी चला मुश्किल हो गया। ये ओला वृष्टि किसानों के लिए आफत बन कर आई है। बारिश ओर ओला वृष्टि से किसानों की फसल काफी खराब हो गई है, वही मौसम विभाग ने तापमान गिरावट आने की बात कह रहा है और मई के पहले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
वीओ : झमाझम बारिश और ओले गिरने से एक बार फिर मौसम बादल गया। स्काइमेट वेदर के अनुसार बुधवार को उत्तरी अंडमान सागर पर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हुआ था। जिससे नोएडा और एनसीआर में यह निम्न दबाव के क्षेत्र बन गया जिसके कारण बारिश हुई और जोरदार आवाज करते हुए ओले गिरे । इस बार अप्रैल में सामान्य से अधिक वर्षा के कारण लू का प्रकोप नहीं दिखा है। उत्तरी अंडमान सागर पर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हुआ है वह उत्तर और पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए यह एक मई तक रफ्तार पकड़ेगा। उसके बाद 4 मई को फिर से बारिश की संभावना है। इसके मौसम शुष्क हो जाएगा। फिर तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी। इस बार अप्रैल में अधिकतम तापमान एक बार भी 40 डिग्री के नीचे ही रहा है। जबकि इससे पूर्व के वर्षों में तापमान 40 डिग्री के पार ही रहता था। जिससे लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ती थी।
Comments