कैबिनेट मंत्री ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, निवारण हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

प्रतापगढ
07 09.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
कैबिनेट मंत्री ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, निवारण हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
प्रतापगढ जनपद के पट्टी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने दर्जन भर गांवो में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना।और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।पट्टी तहसील के बरहा, सिकरी, परसडां, हरदोई, नारायणपुर,दरछूट, सहित दर्जन भर गांवो में आज जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याओं को कैबिनेट मंत्री ने सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके निवारण के आदेश दिए।
उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए, जिससे कि नागरिकों को एक ही समस्या के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाने न पड़े। साथ ही कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वो जनमानस की शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण कराएं, आम जनमानस को होने वाली असुविधाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का काम है, वह यह सुनिश्चित कर लें कि सरकार की योजनाएं लागू करने में किसी प्रकार की हीला हवाली ना हो।आज जनता ने बिजली, पानी, जले हुए ट्रांसफर, पेंशन, राशन कार्ड आवास, सड़क आदि की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर राकेश कुमार उर्फ नन्हें सिंह, विनोद सिंह, राजेश सिंह, राजेश मौर्य, राजू यादव, अजय सिंह, मनोज सिंह अजय जायसवाल, कल्लू सिंह मोईद अहमद, गुड्डू मिश्र, सुरेश सिंह अरविंद जायसवाल, सोनू सिंह, हीरालाल, विकास सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित लोग उपस्थित रहे ।
Comments