व्यापारी पुत्र की हत्या पर ढाढस बंधाने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा पर साधा निशाना
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 30 December, 2021 23:33
- 528

प्रतापगढ
30.12.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
व्यापारी पुत्र की हत्या पर ढांढ़स बंधाने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा पर साधा निशाना
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर बाजार के व्यवसायी मदन केसरवानी के पुत्र अंशू की हत्या की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पीड़ित के घर पहुंचे। मृतक के पिता मदन केसरवानी व परिजनों से मुलाकात कर सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ढांढस बंधाया। उन्होनें पीडित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था के मुददे पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। उन्होनें कहा की कानून व्यवस्था के साथ ही मंहगाई, बेरोजगारी, समेत हर मुददे पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार फेल हो गयी है। बतादें कि बीती पचीस दिसंबर को व्यापारी के पुत्र की हत्या कर शव एक बंद घर मे फंेक दिया गया था। जिसकी जानकारी पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल काफिले के साथ यहां पहुंचे थे। इस मौके पर सपा नेता संजय पाण्डेय, व्यापार मण्डल अध्यक्ष जाकिर अली, साकिर अली, कल्लूू, श्यामजी जायसवाल, फकरूल, नईम, ललित, अतीक आदि मौजूद रहे।
Comments