ग्राम प्रधान के पिता के निधन पर लोंगो ने जताई संवेदना
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 1 June, 2021 17:11
- 429

प्रतापगढ
01.06.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
ग्राम प्रधान के पिता के निधन पर लोंगो ने जताई संवेदना
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज नगर स्थित राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज के सेवानिवृत्त प्रधानांकिक एवं हर्षपुर कोटवा के प्रधान विद्युत कुमार मिश्र के पिता विनोद मिश्र 65 का मंगलवार को लखनऊ के ट्रामा सेंटर मे इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें कोरोना की शिकायत पर अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। विनोद के निधन की जानकारी होने पर लोगों मे शोक छा गया। पूर्व प्राचार्य दयाशंकर पाण्डेय, साहित्यकार विशालमूर्ति मिश्र, शिक्षक नेता दीपक पाण्डेय, संतोष मिश्र, डा. वीरेन्द्र मिश्र, प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, विद्याकांत मिश्र, शिवाकांत मिश्र, पं. रामफेर पाण्डेय, प्रकाशचंद्र मिश्र, विनय शुक्ल, डा. शक्तिधर नाथ पाण्डेय, डा. शिवमूर्ति शास्त्री, डा. सौरभ मिश्र, चंद्रमा पाण्डेय, जूनियर बार के महामंत्री गिरीश मिश्र, अंबिका प्रसाद मिश्र आदि ने विनोद मिश्र के निधन पर शोक जताया है। इधर तहसील मे भी साथी अधिवक्ता विद्युत के पिता के आकस्मिक निधन की जानकारी पर वकीलों मे भी शोक छाया दिखा। संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह, उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, महामंत्री प्रवीण यादव, पूर्व अध्यक्ष अनिल महेश, विकास मिश्र आदि ने भी स्व. मिश्र के निधन पर संवेदना जताई है।
Comments