वाह रे हमारे देश के प्रबुद्ध नागरिक---!
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 15 August, 2021 18:35
- 439

प्रतापगढ
15.08.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
वाह रे हमारे देश के प्रबुद्ध नागरिक...!
एनहूं से मिलि ल्या, महोदय से फोटो खिंचवा रहे हैं या फिर साहब को देश के महापुरुषों का सम्मान करने का तरीका ही नही पता है ?या सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए जानबूझकर किया गया जूता पहनकर माल्यार्पण। फिलहाल बहुत कुछ बताने की जरुरत नही है क्योकि कहीं - कहीं तस्वीरें स्वंय बयां कर देती हैं हकीकत,चर्चाओं के अनुसार ये महोदय जी लक्ष्मणपुर ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद को सुशोभित कर रहे हैं और जनपद में कई ब्लाकों में आप पर भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के अनेक आरोप लगते रहे हैं।ऐसी ही अहर्निश प्रतिभा से ओतप्रोत संजय पांडे जी को एडीओ आइएसबी का अतिरिक्त प्रभार से सौंप कर प्रयोग किया जा रहा है कि आपने ग्रामविकास अधिकारी रहने पर भ्रष्टाचार किये थे तो पूरे जिले में प्रसिद्धि हासिल किया था।जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा प्रयोग किया जा रहा कि वर्तमान में इस पद क्या गुल खिलाएंगे आने वाला कल साक्षी होगा।चाहे जो हो उच्च अधिकारियों के दोनों हाथ में लड्डू स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
Comments