सम्मेलन के माध्यम से गांव गांव संदेश देना है---मुकुंद तिवारी
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 6 January, 2022 19:53
- 423

प्रतापगढ
06.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
सम्मेलन के माध्यम से गांव गांव सन्देश देना है - मुकुंद तिवारी
कांग्रेस पार्टी प्रतिज्ञा सम्मेलन के माध्यम से गांव गांव प्रियंका गांधी जी की प्रतिज्ञा को पहुंचाने का काम करेगी, कांग्रेस की करनी और कथनी में अंतर नहीं है,जो कहती है वही करती है प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महा सचिव मुकुंद तिवारी ने प्रतापगढ जनपद के कुंडा विधान सभा क्षेत्र के सुजौली गांव में कही।
कांग्रेस पार्टी आने वाले 2022 विधान सभा चुनाव में अकेले दम पर सरकार बनाएगी।किसान ,मजदूर,महिला, विधवा सभी परेशान है, लोग आज कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाह से देख रहे हैं।कांग्रेस प्रतिज्ञा के माध्यम से हर मजबूर लोगो को फायदा पहुंचा कर देश को मजबूत करना चाहती। ग़रीबी दूर करके ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है आज हर गरीब भाजपा के छलावा का शिकार है भाजपा के प्रधानमंत्री अपनी रैली की असफलता का ठीकरा पंजाब सरकार को बदनाम करके करना चाहते हैं किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष करुण पांडेय "बिन्नू भइया" ने बताया कि सरकार आज अपनी असफलता दूसरे पर मढ़ कर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है, देश को पीछे धकेलने में भाजपा का मुख्य भूमिका निभा रही है यह सरकार ने किसानों का बहुत बड़ा नुकसान किया है। कार्यक्रम का संचालन शिव शंकर भुर्जी ने किया। कार्यक्रम में सलाउद्दीन एडवोकेट, मो युसुफ, दिलीप गौतम, योगेश यादव ,वाहिद भाई, अकरम भाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments