अतिवृष्टि के बाद एक्शन मोड में मंत्री एके शर्मा, जलभराव खत्म कराने और बिजली बहाली में देरी न करने के निर्देश

अतिवृष्टि के बाद एक्शन मोड में मंत्री एके शर्मा, जलभराव खत्म कराने और बिजली बहाली में देरी न करने के निर्देश

अतिवृष्टि के बाद एक्शन मोड में मंत्री एके शर्मा, जलभराव खत्म कराने और बिजली बहाली में देरी न करने के निर्देश

जहां भरा है पानी, वहां प्राथमिकता से निकासी और फिर सफाई-सैनिटाइजेशन

बिजली आपूर्ति ठप वाले इलाकों में युद्ध स्तर पर काम, त्योहारों से पहले सड़कें गड्ढामुक्त करने के आदेश

लखनऊ। प्रदेश में हाल की भारी बारिश के बाद बने हालात पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को दोनों विभागों के वरिष्ठ अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने साफ कहा कि प्रभावित इलाकों में सुविधाएं जल्द सामान्य हों और आने वाले त्योहारों की तैयारियां भी समय से पूरी की जाएं।

नगर विकास विभाग की समीक्षा में मंत्री ने जलभराव, पानी की निकासी, साफ-सफाई और बीमारियों से बचाव के इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जहां भी पानी भरा है, वहां निकासी का काम पहली प्राथमिकता पर हो। पानी उतरते ही तुरंत सफाई और सैनिटाइजेशन कराया जाए, ताकि संचारी रोग न फैलें।

त्योहारों को देखते हुए मंत्री ने शहरों में सभी प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए। धार्मिक स्थलों के आसपास खास सफाई कराने और आने-जाने के मुख्य रास्तों पर सुंदरीकरण, रोशनी और दूसरी जन सुविधाएं दुरुस्त रखने को कहा, ताकि आम लोगों को कोई परेशानी न हो।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा में मंत्री ने सभी डिस्कॉम के बड़े अफसरों के साथ मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता स्तर तक के अधिकारियों से वर्चुअल बैठक की। उन्होंने बारिश और आपदा से बिजली व्यवस्था को हुए नुकसान और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बिजली आपूर्ति सामान्य है, लेकिन जहां ज्यादा जलभराव या दूसरी वजहों से बिजली गुल है, वहां बहाली में जरा भी देरी न हो। ऐसे इलाकों में अतिरिक्त मशीनरी, उपकरण और कर्मचारी लगाकर मरम्मत तेज की जाए। उन्होंने फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए क्षतिग्रस्त लाइनों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत जल्द पूरी करने को कहा।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरु प्रसाद, प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद, सचिव/निदेशक नगरीय निकाय अनुज कुमार झा, यूपीपीसीएल के एमडी नीतीश कुमार, सभी डिस्कॉम के एमडी समेत दोनों विभागों के वरिष्ठ और जिलास्तरीय अफसर वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Comments
DxtMQwbLZgFhXvwNVUNt 2 days ago

JuBzlrSSnRFFQJSyznDMJEQ

Reply

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *