मृतक महिला के शव की हुई पहचान
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 5 December, 2021 19:39
- 448

प्रतापगढ
05.12.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मृतक महिला के शव की हुई पहचान,
प्रतापगढ़ जनपद के सांगीपुर थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव मे धारदार हथियार से कत्ल की गई महिला की पहचान पड़ोस के अमेठी जिले की महिला के रूप मे हुई है। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए जब कई नम्बरों को खंगाला तो मृतका की पहचान ससुरालीजनों ने उसके शव की फोटो देखकर की। मृतका की पहचान अमेठी जिले के रामगंज बाजार के निकट दुल्हनपुर गांव थाना रामगंज के विनोद कुमार वर्मा की पत्नी किरन (25) के रूप मे हुई। घटना की जानकारी उसके ससुर राजेन्द्र वर्मा को मिलते ही ससुराल मे कोहराम मच गया। मृतका के तीन बच्चे बताये जाते है। मृतका का मायका सांगीपुर के पडोसी थाने अन्तू के गाजीपुर गांव मे है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस अभी खुलकर बोलने को तैयार नही है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक बेरहमी से कत्ल की गई महिला की हत्या आशनाई से जुडी हुई उभर कर आ रही है। बतादें शनिवार की सुबह बासूपुर गांव की एक बाग मे एक महिला का धारदार हथियार से क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतका के शव की पहचान न होने की दशा मे पंचनामा कराकर उसे पीएम हाउस भेजवा दिया। मृतका का शव अभी भी पीएम हाउस मे पुलिस ने सुरक्षित रखवाया है। घटना के बाद जिले के एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र तथा सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर भी बासूपुर पहुंचे थे। मृतका के शव के पास एक मोबाइल फोन व गले की रेडीमेड जंजीर बरामद हुई थी। बरामद फोन के जरिए पुलिस ने सर्विलांस से कुछ नंबरो की पडताल की तो मृतका के ससुर राजेन्द्र से सम्पर्क स्थापित हो सका। सांगीपुर एसओ जीतेन्द्र सिंह का कहना है कि मृतका के ससुर को थाने बुलवाया गया है। घटना को लेकर मृतका के पक्ष की ओर से तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। घटना को लेकर यह भी आशंका जताई जा रही है कि जिस तरह से उसे धारदार हथियार से कई वार कर मौत के घाट उतारा गया था। हत्यारों ने मृतका को लेकर प्रतिशोध की भावना कुछ ज्यादा ही धधक रही थी। पुलिस भले ही कुछ कहने को तैयार नही है किंतु बरामद फोन के तार जिस तरह से कई जगह से जुडे आंके जा रहे है उसे लेकर मृतका के चाल-चलन को भी पुलिस जांच मे संदिग्धता के कई सवाल उठा रही है। फिलहाल मृतका के शव की पहचान होने के बाद पुलिस को घटना के खुलासे मे आगे बढ़ने मे कुछ हद तक सफलता जरूर मिल गयी है।
Comments