रानीगंज के दुर्गागंज में दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट /फायरिंग की घटना से संबंधित 09 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 4 December, 2021 19:31
- 584

प्रतापगढ़,
04.12.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
रानीगंज के दुर्गागंज मे दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट / फायरिंग की घटना से संबंधित 09 अभियुक्त गिरफ्तार
कल दिनांक 03.12.2021 को थाना क्षेत्र रानीगंज के दुर्गागंज मे पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों के मध्य मारपीट / फायरिंग की घटना हुई थी। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री अतुल अंजान त्रिपाठी व थानाध्यक्ष रानीगंज श्री त्रिलोकी नाथ पाण्डेय मय हमराह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। फायरिंग से मौके पर कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ था कुछ लोगों को लाठी / डण्डें की सामान्य चोटे आयी थी जिन्हें उपचार हेतु भेजवाया गया था। इस संबंध में दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना रानीगंज पर मु0अ0सं0 666/2021 धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506, 323 भादंवि व मु0अ0सं0 667/2021 धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506, 323, 427, 452 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा उक्त अभियोगों से संबंधित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में आज दिनांक 04.12.2021 को क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री अतुल अंजान त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रानीगंज श्री त्रिलोकी नाथ पाण्डेय व उ0नि0 श्री हरेन्द्र कुमार यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान उपरोक्त मु0अ0सं0 666/2021 धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506, 323 भादंवि से संबंधित 05 अभियुक्तों को व मु0अ0सं0 667/2021 धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506, 323, 427, 452 भादंवि से संबंधित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त हजरत अली के पास से 01 तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 668/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
मु0अ0सं0 666/2021 से संबंधित गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01. हजरत अली पुत्र मो0 असलम निवासी जयरामपुर थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़
02. शाहरूख उर्फ मो0 अली पुत्र मो0 असलम निवासी जयरामपुर थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़
03. मो0 अदनान पुत्र अकबर अली निवासी जयरामपुर थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़
04. मो0 अरसद पुत्र इबरार निवासी जयरामपुर थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़
05. मो0 नदीम पुत्र आशिक अली निवासी बेलखरी थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़।
मु0अ0सं0 667/2021 से संबंधित गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01. असफाक अहमद पुत्र मोहसीन अली निवासी जयरामपुर थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़।
02. मुस्ताक अहमद पुत्र मोहसीन अली निवासी जयरामपुर थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़।
03. दिलशाद पुत्र मेंहदी हसन निवासी जयरामपुर थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़।
04. मो0 हारिश पुत्र असफाक निवासी जयरामपुर थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम-थानाध्यक्ष रानीगंज त्रिलोकी नाथ पाण्डेय, उ0नि0 श्री हरेन्द्र कुमार यादव मय टीम थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़।
Comments