मारपीट के मामले में 04 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 5 June, 2022 23:12
- 704

प्रतापगढ
05.06.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मारपीट के मामले में 04 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ। कल दिनांक 04.06.2022 थाना क्षेत्र जेठवारा के ग्राम पड़वासी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मार-पीट हो गई थी । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जेठवारा में *मु0अ0सं0 146/22 धारा 147, 148, 149, 286, 323, 504, 506, 307, 427 भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)vaएससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था।उक्त अभियोग की विवेचना /कार्यवाही के क्रम में थाना जेठवारा उ0नि0 मुसाफिर यादव मय हमराह द्वारा अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त 1- सूरज प्रजापति, 2- सुधीर कुमार प्रजापित , 3- सुभाष चन्द्र सरोज, 4- धीरज कुमार सरोज को थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वासी से गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -1- सूरज प्रजापति पुत्र भगेलू राम प्रजापति,2- सुधीर कुमार प्रजापति पुत्र भगेलू राम प्रजापति, 3- सुभाष चन्द्र सरोज पुत्र अर्जुन सरोज,4- धीरज कुमार सरोज पुत्र तीरथराज सरोज समस्त निवासीगण ग्राम पड़वासी रेड़वीर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम-उ0नि0 मुसाफिर यादव मय हमराह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ ।
Comments