दो वर्ष पूर्व महेश गंज थाना क्षेत्र से दारोगा से लूटी गई पिस्टल व मैगजीन बरामद

प्रतापगढ
22.03.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
दो वर्ष पूर्व महेश गंज थाना क्षेत्र से दारोगा से लूटी गई पिस्टल व मैगजीन बरामद,
आज दिनांक 22.03.2021 को एसटीएफ उत्तर प्रदेश की फील्ड इकाई प्रयागराज की नवगठित जंगल टीम द्वारा दिनांक 05.05.2019 को प्रतापगढ जनपद के महेश गंज में दारोगा से हुई सरकारी पिस्टल 09 एमएम लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी हुई सरकारी पिस्टल मय मैगजीन व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त किया। गिरफ्तार अभियुक्त विशाल पासी पुत्र राम अंजोर पासी निवासी पारस नगर, कल्याण पुर, थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ तथा सहयोगी अभियुक्त मो.मुस्तफा पुत्र अनीस निवासी बेलाही सरायखानदेव थाना महेश गंज जनपद प्रतापगढ। अधिसूचना संकलन के क्रम में आज दिनांक 22.03.2021 को उप निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह हेका.प्रभंजन पांडेय, हेका.साजित अली का.प्रवीण जायसवाल, उदय प्रताप की एक टीम थाना महेश गंज क्षेत्र में भ्रमणशील थी कि जरिये मुखबिर ज्ञात हुआ कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उपनिरीक्षक राम बहादुर सिंह, प्रशिक्षणाधीन पीटीएस उन्नाव की सरकारी पिस्टल को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशो द्वारा लूट ली गयी थी। लूटी हुई उक्त सरकारी पिस्टल को विशाल पासी द्वारा लूट करके गुप्त स्थान पर रखा गया था।जिसे आज पंचायत चुनाव में उपयोग के लिए डेरवा कुण्डा मार्ग पर किसी को बेचने जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस सक्रियता दिखाते हुए उक्त विशाल पासी को मुखबिर के बताए स्थान से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी हुई सरकारी पिस्टल मय मैगजीन व एक बाइक बरामद किया गया। जिसके खिलाफ थाना महेश गंज में मुकदमा अपराध संख्या 54/2021 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया जबकि लूटी हुई पिस्टल के सम्बन्ध में मुकदमा अपराध संख्या 92/2019 धारा 392 भादवि थाना महेश गंज में पहले से ही दर्ज है।
Comments