धूमधाम से मनाया गया जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) का तीसरा स्थापना दिवस
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 1 December, 2021 23:06
- 503

प्रतापगढ़
30.11.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
धूमधाम से मनाया गया जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) का तीसरा स्थापना दिवस
राजा भइया की जनसँकल्प सेवा यात्रा से कुछ पार्टियों में बढ़ गयी घबराहट व परेशानी --- प्रदेश अध्यक्ष / विधायक विनोद सरोज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने पार्टी का झंडा फहरा कर कार्यक्रम का किया शुरुआत।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ कैलाश नाथ ओझा, प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज, अनिल कुमार सिंह लाल साहब जिला अध्यक्ष रामअचल वर्मा, महिला सभा की प्रदेश सचिव गीता मिश्रा ने केक काटकर स्थापना दिवस को भव्य रूप प्रदान किया।इस अवसर पर जनपद के कोने-कोने से आए हुए पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव डॉ के एन ओझा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जनसत्ता पार्टी अपने दम पर लड़ेगी आज पार्टी को 3 वर्ष हो गए हैं और पूरे प्रदेश में संगठन बन चुका है तथा मजबूती से काम कर रहा है।प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि माननीय राजा भैया की जन संकल्प सेवा यात्रा में जिस तरह से उत्साह देखने को मिल रहा है कुछ पार्टियों के राष्ट्रीय नेतृत्व में घबराहट व परेशानी बढ़ गई है यह सब आप सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।अंत में जिला अध्यक्ष रामअचल वर्मा ने सभी आए हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का भारी संख्या में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन महासचिव राज कुमार सिंह ने किया।इस मौके पर प्रधान महासचिव मुन्ना सिंह सुजाखर,विवेक त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, वंदना उपाध्याय, प्रवीण चतुर्वेदी, ब्लाक प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, गोल्डी सिंह, मुन्ना सिंह इशीपुर, मोहित सिंह जिला पंचायत सदस्य, विनय सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, विवेक सिंह, सुभद्रा सिंह संतोष द्विवेदी ,बंटी सिंह , अंजनी सिंह समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद।
Comments