श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

प्रतापगढ 




15.04.2022




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु



प्रतापगढ़।प्रतापगढ  जनपद के विक्रम पट्टी, किठावर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्‌डुओं से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर पं. शेषधर मिश्र अनुरागी जी महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *