नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में छाई खुशी, हुआ जोरदार स्वागत
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 19 April, 2022 23:33
- 442

प्रतापगढ
19.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में छायी खुशी, हुआ जोरदार स्वागत
प्रतापगढ़।लालगंज तहसील के संयुक्त अधिवक्ता संघ के मंगलवार को चुनाव परिणाम आते ही लालगंज तहसील परिसर मे जश्न छा गया। विजयी पदाधिकारियो के समर्थको ने गोले दागे तथा गाजे-बाजे की धुन पर जुलूस निकाला। समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल व मालाओ से लाद दिया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व महामंत्री शेष तिवारी तथा उपाध्यक्ष सिविल शहजाद अंसारी व उपाध्यक्ष विजय कुमार तिवारी ने साथी वकीलों का आभार जताया। नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल महेश व महामंत्री शेष तिवारी तथा उपाध्यक्ष विजय कुमार तिवारी ने समर्थकों के साथ बाबा धाम पहुंचे और मत्था टेका। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल महेश ने जीत का सेहरा आम अधिवक्ताओं को देते हुए अधिवक्ता हितों मे लगातार और मजबूती से संघर्ष का ऐलान किया। महामंत्री शेष तिवारी उपाध्यक्ष सिविल शहजाद अंसारी तथा उपाध्यक्ष विजय कुमार तिवारी ने अधिवक्ता हितों मे संघर्ष की बात कही है।
Comments