सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ
01.10.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद प्रतापगढ़ के थाना आसपुर देवसरा अन्तर्गत ग्राम धरौली के कुछ व्यक्तियों द्वारा एक ग्रुप बनाकर सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के ऊपर आये दिन अभद्र टिप्पणी की जा रही थी जिसके सम्बन्ध में दिनांक 29.09.2020 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 288/20 धारा 153, 504, 505 भादवि व 66 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 01.10.2020 को थाना आसपुर देवसरा केे प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह मय हमराह द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 01. अखिलेश यादव पुत्र अर्जुन यादव 02. राजेश यादव पुत्र स्व0 बद्री प्रसाद यादव नि0गण धरौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र आसपुर देवसरा के धरौली से गिरफ्तार किया गया।ं
Comments