अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित की गई काव्य गोष्ठी
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 21 June, 2021 16:58
- 450

प्रतापगढ
21.06.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित की गयी काव्य गोष्ठी
प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा क्षेत्र मे स्थित गांव सभा सरियावां के पूरे लोनाखार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं संगीत दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार पंडित चंद्रभान त्रिपाठी शास्त्री जी के निवास पर आयोजित काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह भानु ने किया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि साहित्यिक संस्था कविकुल अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन एवं विशिष्ट अतिथि स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के अध्यक्ष अर्जुन सिंह रहे।
युवा रचनाकार अशोक विमल ने जब नाहीं मटिया महकिया सोंधाई लागै। यहि देशवा कै रितिया पराई लागै। पढ़ा तो श्रोताओं ने जमकर तालियों की गड़गड़ाहट करके ही पूरे माहौल को साहित्यमय बना दिया। स्वतंत्र कवि मण्डल सांगीपुर के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने जन गण मन के घावों को मैं किन हाथों से सहलाऊं। की पंक्तियों का गीत पढ़कर प्रबुद्ध श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कविकुल अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन ने वर्तमान सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार करते हुए विकृति पूर्ण राजनीति में सुधार लाने के उद्देश्य से पढ़ा____ मत समझो बस गीत सुनाने आया हूं। मैं पानी में आग लगाने आया हूं। मजलूमों बेबस बूढ़े लाचारों की, दबी हुई आवाज उठाने आया हूं।
Comments