बाबा अमरनाथ धाम पर हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ विभिन्न कार्यक्रम
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 25 August, 2021 17:07
- 460

प्रतापगढ़
25.08.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
बाबा अमरनाथ धाम पर हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ विभिन्न कार्यक्रम
प्रतापगढ़ जनपद के ब्लॉक सांगीपुर की सीमांतर्गत ग्राम सभा मंगापुर में विराजमान बाबा अमरनाथ धाम पर मंदिर व्यवस्था संचालन समिति की ओर से आयोजित रुद्राभिषेक, यज्ञ हवन, कीर्तन भजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर मौसम को खुशनुमा बनाने में इंद्र भगवान की भूमिका भी सराहनीय रही। रुद्राभिषेक में मुख्य यजमान की भूमिका में वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती भानुमती उपाध्याय तथा मंगापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र व उनकी धर्मपत्नी सुधारानी मिश्रा सहित आर यल सिंह ने मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राजाराम उपाध्याय पंडित बद्री प्रसाद मिश्र एवं पंडित मोहित त्रिपाठी के वेदमंत्रों द्वारा विधि विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं पूजन, अर्चन किया। यज्ञ हवन के पश्चात क्षेत्र के चर्चित लोक गायक अमर बेदर्दी की सांस्कृतिक टीम द्वारा कीर्तन भजन प्रस्तुत किया गया। लोकगायक अमर बेदर्दी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत'स्वागत में श्रीमान आप के आए हैं, बाबा अमरनाथ जी सबके मन को भाये हैं' एवं 'वह मंगापुर है मेरा, जंह अमरनाथ बाबा ने आकर अपना डाला डेरा। वह मंगापुर है मेरा'की प्रस्तुति आज भी सभी शिवभक्तों के कानों में गूंज रही है। कार्यक्रम की सफलता पर आयोजन समिति का उत्साह चरम सीमा पर पहुंचा।बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों, महिलाओं व शिवभक्तों ने विशाल भंडारे में बाबा अमरनाथ की जय घोष के साथ भगवान भोलेनाथ का स्वादिष्ट महाप्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर क्षेत्र के कोने कोने से आए हुए शिवभक्तों में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह उर्फ ललन, स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंदिरनिर्माता स्वर्गीय गाजीराम साहू के सुपौत्रगण पवन कुमार साहू, राजकुमार साहू व शिवकुमार साहू सहित संभ्रांत नागरिक पंडित भवानी शंकर उपाध्याय, भाजपा नेता कुलवंत सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, शिव शंकर त्रिपाठी,गुड्डू सिंह, दयाशंकर दीक्षित, राजेश सिंह, रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह छोटे सरकार, श्यामसुंदर मिश्र, सीताराम सिंह, कन्हैया बक्श सिंह, मंगापुर प्रधान पति राजेंद्र सरोज आदि की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।इस अवसर पर जब मंगापुर (पूरे बदौवन) निवासी रमाकांत त्रिपाठी प्रधानाचार्य ने मंदिर व्यवस्था हेतु ₹5,100/_ का सहयोग देने की घोषणा किया तो समिति के सदस्यों के उत्साहपूर्वक हर्षध्वनि के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा अमरनाथ धाम व्यवस्था संचालन समिति संरक्षक राम अकबाल त्रिपाठी व सूर्यभान सिंह, अध्यक्ष आशुतोष मिश्र, उपाध्यक्ष बम बहादुर सिंह, ऑडिटर श्रीराम यादव, आध्यात्मिक संयोजक अवनीश शर्मा अंकुर सहित ओमप्रकाश पांडे गुड्डू, कैप्टन बद्री प्रसाद उपाध्याय, हीरा सिंह, लहरी यादव, पप्पू यादव, संजय त्रिपाठी, राजू यादव, जय कांत शुक्ला, अर्जुन कोरी, रामकरन गुप्ता, हरि भवन सिंह, सुरेश शुक्ला, कमलेश सरोज, मनीष त्रिपाठी, संदीप विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार उपाध्याय, योगेंद्र यादव, कृष्ण लाल त्रिपाठी, राजेश कुमार कोरी, आलोक त्रिपाठी, इंद्रसेन सिंह, नेता हीरा सरोज, अतुल मिश्रा, सूरज यादव,अशोक मिश्रा, दिनेश उपाध्याय, मनोज तिवारी, आदर्श उपाध्याय आदी, पंकज सिंह एवं श्रीमती स्नेह लता उपाध्याय आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।मंदिर व्यवस्था संचालन समिति के प्रमुख सहयोगी वरिष्ठ अधिवक्ता/ साहित्यकार परशुराम उपाध्याय सुमन ने समिति के समस्त पदाधिकारियों व सहयोगियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है।
Comments