जरुरतमंद लोगों को वितरित किया जायेगा कंबल
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 18 December, 2021 14:00
- 383

प्रतापगढ
17.12.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा कंबल
प्रतापगढ जनपद के पट्टी तहसील में दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह के बाद जहां ठंड धीरे-धीरे अपनी रफ्तार तेजी से पकड़ रही है वहीं अब प्रशासन भी ऐसे लोगों को चिन्हित करके कंबल वितरित करने की तैयारी कर रहा है जो वास्तव में ठंड से ठिठुर रहे हैं और जो जरूरतमंद है। ऐसे लोगों की तलाश में प्रशासन की जिम्मेदार अधिकारी रात्रि में भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान मिलने वाले बेसहारा लोगों को तहसील प्रशासन कंबल वितरित करेगा। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा इस बार की जा रही अनूठी पहल पर तहसील के प्रशासनिक अधिकारी कार्य करेंगे। इसके अलावा पट्टी तहसील क्षेत्र के गरीब और निराश्रित लोगों को भी ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए जाएंगे। इस बाबत जानकारी देते हुए पट्टी एसडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1750 कंबल वितरण के लिए तहसील प्रशासन को उपलब्ध हो गए हैं। जिनके वितरण के लिए मानक के अनुरूप सूची तैयार कराई जा रही है और जरूरतमंदों के बीच का वितरण किया जाएगा कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के हाथों से कराई जाएगी। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह जरूरतमंदों को कंबल वितरित करेंगे
Comments