किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

प्रतापगढ
31.05.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास,पुलिस जांच में जुटी
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज कोतवाली के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास को लेकर तहरीर दी गई है। पीडिता किशोरी की मां ने दी गई तहरीर मे कहा है कि सोमवार को दोपहर उसकी पुत्री अपनी एक चचेरी बहन के साथ शौच गई थी। वहां पीछे से गांव के एक लड़के ने उसे धर दबोचा। आरोपी किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा तो साथ गई किशोरी ने भागते हुए शोर मचाया। शोर सुनकर आरोपी पीड़िता को जानलेवा धमकी देते चला गया। पुलिस का कहना है तहरीर मिली है, जांच कर आरोपी के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।
Comments