वकील परिषद प्रतापगढ़ का जनरल हाउस 4 जनवरी को 1:00 बजे
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 30 December, 2021 14:00
- 551

प्रतापगढ
30.12.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
वकील परिषद प्रतापगढ़ का जनरल हाउस 4 जनवरी को 1:00 बजे
प्रतापगढ़ जनपद मुख्यालय की कचहरी में स्थित अधिवक्ताओं की संस्था वकील परिषद का जनरल हाउस आगामी 4 जनवरी 2022 (मंगलवार) को अपराहन 1:00 बजे पंडित मदन मोहन उपाध्याय सभागार में आहूत किया गया है।
वकील परिषद में उपस्थित तमाम अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव पारित करते हुए इस आशय का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। प्रस्ताव पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने अपना हस्ताक्षर बनाकर नोटिस बोर्ड पर चश्मा करा दिया।
प्रस्तावित जनरल हाउस में वकील परिषद के वार्षिक चुनाव, वार्षिक आय व्यय के लेखा जोखा सहित अन्य प्रमुख बिंदुओं पर विचार किया जाएगा।
प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित स्वामीनाथ शुक्ला, पंडित राधेश्याम शुक्ला, आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी,वीरेंद्र यादव, सूर्यमणि मिश्र, देवानंद त्रिपाठी, सूर्यकांत मिश्र निराला, राम प्रसाद तिवारी, गया प्रसाद पांडेय, राधेश्याम सिंह, रामेन्द्र सिंह, राधे कृष्ण त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, परशुराम उपाध्याय सुमन,अनिल कुमार उपाध्याय, संगम लाल पांडेय, रमेश यादव, श्याम लाल शर्मा आदि प्रमुख रहे।
Comments