नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता के जय घोष

नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता के जय घोष

प्रतापगढ 



10.12.2021



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी




नगर मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता के जयघोष



 आजादी के पचहत्तर वर्ष को लेकर शुक्रवार को प्रतापगढ जनपद के नगर पंचायत लालगंज मे तिरंगा यात्रा निकाली गयी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान मे नगर मे अस्पताल गेट से कालाकांकर रोड व तहसील रोड होते हुए तिरंगा यात्रा चौक पर पहुंची। तिरंगा यात्रा मे शामिल युवाओं तथा भाजपाईयों व संघ स्वयं सेवको को भारत माता के गगनभेदी जयघोष लगाते देखा गया। तिरंगा यात्रा मे अधिवक्ताओं तथा छात्र-छात्राओं व व्यापारियों की भी उत्साहजनक भागीदारी दिखी। तिरंगा यात्रा का संयोजन संघ के नगर कार्यवाह मनोज तिवारी, खण्ड कार्यवाह कमलेश वैश्य, व जिला प्रचारक देवेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा यात्रा मे शामिल लोगों ने आजादी के पचहत्तर वर्ष के त्याग और बलिदान पर लोगों मे जागरूकता का संदेश भी दिया। इस मौके पर पं. राधारमण शुक्ल, हरिशंकर द्विवेदी, भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह, बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, संतोष सिंह, संजय उपाध्याय, राजकुमार बरनवाल, सत्यम, राजेश तिवारी, आचार्य रामअवधेश मिश्र, राजेश मिश्र, केशवराम ओझा, आचार्य प्रमोद, शशिप्रकाश श्रीवास्तव, मधुकर, जीतेन्द्र सिंह आदि रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *