दीपावली पर मंदिर हुए जगमग, बाजारों में रौ

दीपावली पर मंदिर हुए जगमग, बाजारों में रौ

प्रतापगढ 



06.11.2021




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



दीपावली पर मंदिर हुए जगमग, बाजारों मे रौनक



दीपावली के पर्व पर जहां बाजारो मे रौनक देखी गई। वहीं बाबा घुइसरनाथ धाम समेत मन्दिरों मे बुधवार की शाम से ही श्रद्धालुओं मे उत्साह देखा गया। दीपावली की सुबह से ही श्रद्धालु बाबा धाम मे दर्शन पूजन मे रमे दिखे। वहीं श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव तथा श्रीराम दरबार समेत विभिन्न देवी देवताओं के समक्ष दीप जलाकर कल्याण की कामना की। नगर के हरिहरमंदिरम तथा बड़े हनुमानजी के मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर को भी आकर्षक विद्युत छटा से प्रकाशमान किया गया है। मंदिरो मे फूलों की भी आकर्षक साज सज्जा को श्रद्धालु अपलक निहारते दिखे। घरों तथा प्रतिष्ठानों मे भी मंगलदीप की जगमगाहट देखी गयी। दीपावली का पर्व होने के कारण नगर चौक पर दिन भर यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस हलाकान दिखी। प्रतिष्ठानों मे लोग खरीददारी करने मे भी तल्लीन दिखे। वहीं दीपावली पर नगर पंचायत की कार्यदायी संस्था द्वारा नगर एवं विभिन्न वार्डो मे स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी ने स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित कर हौसला आफजाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईओ सुभाषचंद्र सिंह व संयोजन चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी भ्रमण कर शांति और व्यवस्था के प्रबंधन मे मशक्कत करते देखा गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *