25000/- रुपये का इनानिया सहित 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

25000/- रुपये का इनानिया सहित 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

प्रतापगढ़,



04.12.202



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



25000/- रूपये का इनामिया सहित 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार





पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  सतपाल अंतिल द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निरंतर दिये जा रहे निर्देश के क्रम में आज दिनांक 04.12.21 को जनपद के थाना लालगंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 618/21 धारा 386, 427, 506 भादवि में वांछित व 25000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त विपुल सिंह उर्फ शुभम सिंह को 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा, 01 अदद खोखा कारतूस के साथ थाना क्षेत्र के रायपुर तियाई चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में मिली जानकारी पर इसके एक साथी आशीष पाण्डेय को जनपद रायबरेली से 01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण-गिरफ्तार अभियुक्त विपुल सिंह उर्फ शुभम सिंह से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दिनांक 18.09.21 को थाना क्षेत्र लालगंज के रामअंजोर इण्टर कालेज कस्बा लालगंज में शिक्षिका से हुई चेन की लूट इसी के द्वारा की गयी थी। (इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 614/2021 धारा 392  भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।)  दिनांक 22.09.2021 को थाना क्षेत्र लालगंज के रामपुर बावली रोड पर बेलहा के पास स्थित इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प पर हुई लूट अभियुक्त विपुल सिंह उपरोक्त आशीष पाण्डेय व इसके एक साथी द्वारा की गयी थी। (इस संबंध में थाना स्थानीय पर 615/21 धारा 392, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।)  इसके अलावा दिनांक 23.09.2021 को थाना क्षेत्र लालगंज के कस्बा रानीगंज कैथौला में रंगदारी वसूलने हेतु मोबाइल की दुकान में तोड़फोड़ की घटना व दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी अभियुक्त विपुल सिंह व इसके एक अन्य साथी द्वारा की गयी थी। (इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 618/2021 धारा 386, 427, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा इस अभियोग से संबंधित मुख्य अभियुक्त विपुलि सिंह उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा 25000/- रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था।)

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -1. विपुल सिंह उर्फ शुभम पुत्र प्रताप बहादुर सिंह नि0 बछवल थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़

2.    आशिष पाण्डेय उर्फ लल्लू पाण्डेय पुत्र रामनरेश पाण्डेय निवासी परसदेपुर थाना डीह जनपद रायबरेली।बरामदगी –1.  01 अदद तमंचा 315 बोर,  02 अदद जिंदा व  01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर  

2.  01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर 

3.  2000 / रू० सम्बंधित मु0अ0सं0-614 / 21 धारा 392 भा०द०वि० (अभि0 विपुल सिंह से )

4.  4260/- रू सम्बन्धित मु०अ०सं० 615/21 धारा 392/506 भादवि थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ |(अभि0 विपुल सिंह से )

5.  2800/- रू सम्बन्धित मु०अ०सं० 615 / 21 धारा 392/506 भा०द०वि० थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ |(अभि0 आशीष पाण्डेय से )

नोट- अभियुक्तों के पास से बरामद अवैध तमंचे व कारतूस के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 775/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विपुल सिंह व मु0अ0सं0 776/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम आशीष पाण्डेय पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –1. थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पाल थाना लालगंज प्रतापगढ़ 

2.उ0नि0 विनीत कुमार उपाध्याय थाना लालगंज प्रतापगढ़

3. उ0नि0 मो0 असलम थाना लालगंज प्रतापगढ़ 

4. उ0नि0 अनीश कुमार यादव थाना लालगंज प्रतापगढ़

5. का0 संगम लाल थाना लालगंज प्रतापगढ़

6. का0 दिलीप कुमार थाना लालगंज प्रतापगढ़

7. का0 अभिषेक सिंह थाना लालगंज प्रतापगढ़

8. का0 विशाल मौर्या थाना लालगंज प्रतापगढ़

9. का0 सुजीत यादव थाना लालगंज प्रतापगढ़

10. का0 केहरी सिंह थाना लालगंज प्रतापगढ़

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *