हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 25 January, 2022 22:22
- 517

प्रतापगढ़
25.01.2022
रिपोर्ट--मो. हसनैन हाशमी
हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त अवैध तमन्चा-कारतूस के साथ गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना रानीगंज से उ0नि0 हरीन्द्र कुमार यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ नहर पुल के पास से मु0अ0सं0 667/21 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506, 427, 452 भादवि में वांछित अभियुक्त अफसार अहमद पुत्र असफाक अहमद नि0 जयरामपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को 01 तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 24/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. अफसार अहमद पुत्र असफाक अहमद नि0 जयरामपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01. 01 तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर। पुलिस टीम- उ0नि0 हरीन्द्र कुमार यादव मय टीम थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments