भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई संपन्न

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई संपन्न

प्रतापगढ 




01.05.2022




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी




भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई सम्पन्न



तापगढ़।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अमित वर्मा के नेतृत्व में नौबस्ता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा, जिला संयोजक अतुल शुक्ला रहे।किसानों की विभिन्न समस्याओं को जिला संयोजक ने सुना और किसानों को होने वाली हर समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया और वहीं मण्डल अध्यक्ष ने किसानों के हर मुश्किल में साथ देने का वादा किया। मण्डल उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने भी किसानों के प्रति समस्या जैसे समय पर खाद न मिलना, बीज न मिलना ऐसे अनेकों समस्याओं पर अपना पूरा सहयोग देने का वादा किया।जिला प्रभारी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है।इसका लाभ किसानों को मिल रहा है।यहां सभी को समान अवसर मिलता है। भाजपा किसानों के हित में काम करती है।इस मौके पर मण्डल उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह (विवेक सिंह), हनुमान गिरी, वेद प्रकाश मिश्रा, राजकुमार वर्मा, मंत्री शिव कुमार गुप्ता, मंत्री रेखा वर्मा, कोषाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनिल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *