अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

प्रतापगढ
26.05.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना मानिकपुर से उ0नि0 श्री सुनील गुप्ता मय हमराह* द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के रहमत अली चौराहा रेलवे क्रसिंग के पास से एक व्यक्ति बिलाल अहमद पुत्र आफताब अहमद नि0 पूरे अली नकी थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ को 01 अवैध तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्त बिलाल अहमद उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 104/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01.बिलाल अहमद पुत्र आफताब अहमद नि0 पूरे अली नकी थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी-01 तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर।
पुलिस टीम-उ0नि0 सुनील गुप्ता मय हमराह थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।
Comments