जमीन के लिए भाई ने किया भाई की हत्या
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 19 June, 2021 17:57
- 447

प्रतापगढ
19.06.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
जमीन के लिए भाई ने किया भाई की हत्या
जनपद अमेठी के थाना क्षेत्र संग्रामपुर के रहने वाले दो सगे भाइयों प्रथम पक्ष राम शरण गुप्ता उम्र 40 वर्ष पुत्र बद्री प्रसाद गुप्ता व द्वितीय पक्ष राम खेलावन पुत्र बद्री प्रसाद गुप्ता निवासीगण शीतला बक्श का पुरवा थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी के मध्य जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आज दिनांक 19.06.2021 को समय लगभग 12.30 बजे दिन में द्वितीय पक्ष के राम खेलावन व उसके सहयोगियों द्वारा प्रथम पक्ष के राम शरण गुप्ता उपरोक्त के ऊपर तलवार/चाकू से हमला कर दिया गया जिसमें राम शरण गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी पुलिस द्वारा उपचार हेतु सीएचसी संग्रामपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। जिस स्थान पर विवाद हुआ था वह खेत जनपद प्रतापगढ़ के थाना क्षेत्र अंतू के ग्राम धरौली में पड़ता है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर थाना अंतू पर अभियोग पंजीकरण व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
Comments