लाल गंज के ग्राम हदिराही में युवक को गोली मारने की घटना से सम्बंधित 02 और अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 13 May, 2021 20:51
- 401

प्रतापगढ
13.05.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
लालंगज के ग्राम हदिराही में युवक को गोली मारने की घटना से सम्बन्धित 02 और अभियुक्त गिरफ्तार,
दिनांक 23.04.2021 को थानाक्षेत्र लालंगज के ग्राम हदिराही में एक व्यक्ति वरुण तिवारी उर्फ छेदी पुत्र स्व0 भगवती प्रसाद तिवारी नि0 ग्राम हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को चुनावी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के नन्हेंलाल वर्मा पुत्र रामनाथ वर्मा निवासी हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ आदि के द्वारा गोली मार दी गई थी,. जिससे उक्त व्यक्ति वरूण तिवारी घायल हो गया थे, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 220/21 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506, 188 भादंवि का अभियोग 07 व्यक्ति नामजद व 02 व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था, जिसमें धारा 302 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई है।उक्त अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, थाना लालगंज के उ0नि0 वंशीधर राय मय हमराह द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित 02 और अभियुक्त 01. रिंकू वर्मा उर्फ अरूण वर्मा पुत्र श्रीराम वर्मा नि0 हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ 02. संगम लाल पुत्र राधेश्याम वर्मा नि0 हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त रिंकू वर्मा उर्फ अरूण वर्मा उपरोक्त के कब्जे से 0 अवैध तमन्चा 12 बोर, 01 जिन्दा व 0 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। बरामद अवैध तमन्चे के सम्बन्ध में अभियुक्त रिंकू वर्मा के विरूद्ध 260/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग में वांछित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-01. रिंकू वर्मा उर्फ अरूण वर्मा पुत्र श्रीराम वर्मा नि0 हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
02. संगम लाल पुत्र राधेश्याम वर्मा नि0 हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढबरामदगीः-01.एक अवैध तमंचा 12 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 12 बोर।पुलिस टीमः-उ0नि0 वंशीधर राय मय टीम थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments