01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 18 January, 2022 22:20
- 466

प्रतापगढ
18.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में, आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने व अपराध नियन्त्रण के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अन्तू से उ0नि0 श्री शुभनाथ शाहनी मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के तिवारीपुर रामनगर अठगवां, प्राथमिक विद्यालय़ के पास से एक व्यक्ति त्रिलोकीनाथ तिवारी उर्फ झब्बर तिवारी पुत्र राममिलन तिवारी नि0 तिवारीपुर रामनगर अठगवां थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा व अवैध गांजा बिक्री के 2,270/- रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना अन्तू पर मु0अ0सं0 20/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. त्रिलोकीनाथ तिवारी उर्फ झब्बर तिवारी पुत्र राममिलन तिवारी नि0 तिवारीपुर रामनगर अठगवां थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01. 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा।02. अवैध गांजा बिक्री के 2,270/- रू0।पुलिस टीम- उ0नि0 शुभनाथ शाहनी मय हमराह थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।
Comments