02 गोवंश को गोकशी हेतु ले जाते समय 01 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 16 December, 2021 23:30
- 542

प्रतापगढ़,
16.12.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
02 गोवंश को गोकशी हेतु ले जाते समय 01 अभियुक्त गिरफ्तार
आज दिनांक 16.12.2021 को थाना उदयपुर के उ0नि0 मनोज कुमार यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के पट्टी कचहरा की नहर पुलिया के पास से 02 गोवंश को क्रूरतापूर्वक, मारपीट कर गोकशी हेतु ले जाते समय 01 व्यक्ति तालिब पुत्र नासिर निवासी वार्ड नं0- 05 परशदेपुर, थाना डीह जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 236/21 धारा 5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11(1)डी, पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-तालिब पुत्र नासिर निवासी वार्ड नं0- 05 परशदेपुर, थाना डीह जनपद रायबरेली।पुलिस टीम-उ0नि0 मनोज कुमार यादव मय हमराह थाना उदयुपर जनपद प्रतापगढ़।
Comments