हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 1 December, 2021 23:12
- 469

प्रतापगढ़
01.12.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 27.11.2021 को थानाक्षेत्र उदयपुर के ग्राम राहाटीकर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी, जिसमें 01 व्यक्ति की मृत्यु तथा 04 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना उदयपुर में मु0अ0सं0 223/21 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 504, 506, 427, 34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके हैं। उक्त मुकदमें की विवेचना के दौरान थाना उदयपुर के थानाध्यक्ष एहसानुलहक खॉं मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के राहाटीकर चौराहे के पास से उक्त मुकदमें से सम्बन्धित 01 और अभियुक्त अखिलेश सिंह पुत्र चित्रसेन सिंह नि0 राहाटीकर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में 01 लाठी (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. अखिलेश सिंह पुत्र चित्रसेन सिंह नि0 राहाटीकर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ।बरामदगी- 01 अदद लाठी (आलाकत्ल)।पुलिस टीम- थानाध्यक्ष एहसानुलहक खॉं, उ0नि0 पन्नालाल यादव, आरक्षी सलमान अहमद, आरक्षी अनिल कुमार व आरक्षी विश्वास कुमार थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़। ’
Comments