किसान महासम्मेलन में गिनाए भाजपा सरकार के काम
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 3 January, 2022 09:10
- 433

प्रतापगढ
02.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
किसान महासम्मेलन में गिनाए भाजपा सरकार के काम
शनिवार को प्रतापगढ जनपद के विधानसभा रामपुरखास गंजेहड़ी मोड़ घुइसरनाथ रोड कृषि विपणन केंद्र के बगल अमावां की बाग में भाजपा किसान मोर्चा ने किसान महासम्मेलन का आयोजन किया। इसमें पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकारों की ओर से किसानों के हित में किए गए कामों का जिक्र किया।महासम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के बलिया सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा वीरेंद्र सिंह मस्त, व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा विजय कुमार मिश्र, संजय शुक्ल मण्डल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा व जिलाध्यक्ष हरि ओम मिश्र का किसानों ने जोरदार स्वागत किया। महासम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा को किसानों की हितैषी सरकार बताते हुए उनकी आमदनी बढ़ाने तथा उनकी फसलों का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। महासम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा किसान बलिया सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा वीरेंद्र सिंह मस्त ने की।सम्मेलन को भाजपा नेता अभिषेक मिश्र,ओम प्रकाश पाण्डेय 'गुड्डू' नागेश सिंह 'छोटे सरकार', कुलवंत सिंह, शिवेंद्र सिंह जिला मंत्री अजय वर्मा आदि ने संबोधित किया।संचालन विनोद मिश्रा ने किया। इसमें प्रमुख रूप से कई बड़े नेताओं सहित युवा नेता शुभम सिंह, रिंकू शुक्ला, सौरभ पाण्डेय, विवेक सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
Comments