अपराधियों के हौसलों में दिनों दिन हो रही बढ़ोउत्तरी, नहीं सुरक्षित है नारी

प्रतापगढ़
03. 10. 2020
रिपोर्ट --मो. हसनैन हाशमी
अपराधियों के हौसलों में दिनों-दिन हो रही बढोत्तरी, नहीं सुरक्षित हैं नारी।
आज अपराधी बेलगाम हो चुके हैं सबसे ज्यादा नारी जगत प्रताड़ित हो रहा है,नारी सम्मान और सुरक्षा को लेकर मानवता इंसानियत शर्मसार हो रहे हैं,जग को जीवन देने वाली नारी का ही तिरस्कार हो रहा है। जहां देखो वहीं नारी शक्ति का अपमान इस कदर हो रहा है जिसका खुलकर उदाहरण देना भी नारी शक्ति का अपमान है।जो घटनाएं घट रही हैं नारी वर्ग के इससे तो ऐसा प्रतीत होता है कि जब तक नारी जगत शमसीर नहीं उठाएगा वह सुरक्षित ही नहीं है सरकारी सख्ती और नारी सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों का लोग जमकर मज़ाक उड़ाते हुए नारी जगत का उत्पीडन करने से नहीं चूक रहे हैं।आए दिन नारी जगत के साथ महा अन्याय हो रहा है। और संदेह के अनुसार इस महा अन्याय में उन बड़े लोगों का हाथ होने का इसारा करता है जो या तो अधिकारी हैं या नेता लेकिन किसे और कैसे कहा जाए क्यों कि किसी के बारे में कुछ कहने का प्रमाण नहीं है। तो अंगुली उठे किस पर।लोग जानते हैं कि उसी नारी से ही उत्पत्ति हमारी है फिर भी उसी नारी को ही शर्मसार करने पर तुले हैं। जबकि नारी ही मां,बहन,बेटी,नानी,दादी,चाची,बुआ, आदि भी है,भोग के लिए भी नारी ही है लेकिन विवाह के बाद जो नारी हमें इस कार्य के लिए मिले हम उसी का उपयोग करें बाकी नारियों के साथ हमें उम्र के अनुसार मां, बहन,बेटी आदि संबंधों जैसा बर्ताव करना चाहिए। लेकिन कमीनो की बाढ आ गई है जो नारी शक्ति को शर्मसार करने पर तुले हैं। यदि यही नारी शक्ति जिस दिन अपने आप पर आ गई तो नारी जगत का अपमान करने वाले चूहे बन जाएंगे। और अब नारी जगत को अपनी सुरक्षा स्वयं करना होगा। कुकर्मियों को सबक सिखाना ही होगा।
Comments