समाजवादी पार्टी कल सभी तहसील मुख्यालयों पर देगी ज्ञापन
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 14 July, 2021 16:35
- 475

प्रतापगढ
14.07.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
समाजवादी पार्टी कल सभी तहसील मुख्यालयों पर देगी ज्ञापन
प्रतापगढ में कल दिनांक 15.07.2021 दिन बृहस्पतिवार को सुबह 10.30 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी व प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश उत्तम पटेल जी के निर्देशानुसार ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रतापगढ़ के सभी तहसील मुख्यालयों पर समाजवादी पार्टी प्रदर्शन कर राज्यपाल महामहिम के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया जाएगा।
ज्ञापन में बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाने और भाजपा द्वारा सत्ता के दुरूपयोग तथा स्थानीय समस्याओं पर भी महामहिम राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत के अध्यक्ष/सदस्य भी भाग लेंगे। तहसील मुख्यालयों पर होने वाले प्रदर्शन में विधानसभा संगठन के पदाधिकारी/कार्यकर्ता ब्लॉक संगठन, सेक्टर संगठन, बूथ संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे तथा सम्बंधित तहसील के सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, जिलापंचायत अध्यक्ष/पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख/पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिलापंचायत सदस्य/पूर्व जिलापंचायत सदस्य, जिला संगठन/फ्रंटल संगठन के पदाधिकारीगण, नेतागण तथा कार्यकर्तागण अपने-अपने तहसीलों में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहेंगे। तदोपरांत ज्ञापन देंगे। सभी पदाधिकारीगण, नेतागण व कार्यकर्तागण अपनी-अपनी तहसीलों पर ही मौजूद रहेंगे।
Comments