हत्या के अभियोग से संबंधित एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 22 October, 2021 22:27
- 464

प्रतापगढ
22.10.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
हत्या के अभियोग से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर दिये जा रहे निर्देश के क्रम में आज दिनांक 22.10.2021 को थाना संग्रामगढ़ पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के बाभन बखरी लालगंज कालाकांकर रोड के पास से मु0अ0सं0 175/19 धारा 302, 506 भादवि से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त रणविजय सिंह उर्फ डब्लू सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर सिंह नि0 खैरा पूरे छेमी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-1. रणविजय सिंह उर्फ डब्लू सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर सिंह नि0 खैरा पूरे छेमी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार मय हमराह थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़।
Comments