दर्दनाक हादसा: सिलेंडर ब्लास्ट में 7 की मौत, कई घायल

दर्दनाक हादसा: सिलेंडर ब्लास्ट में 7 की मौत,  कई घायल

PPN NEWS

गोंडा

Report- Izhar Ahmad

दर्दनाक हादसा: सिलेंडर ब्लास्ट में 7 की मौत,  7 घायल


यूपी के गोंडा में घर में खाना बनाते समय  एक ऐसी दर्दनाक घटना घटित हुई जिसने भी सुना वो सिहिर गया।  गोंडा में खाना बनाते समय सिलेंडर में ब्लास्ट से दो घर जमींदोज हो गए। घंटो तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे के नीचे से परिवार के 14 लोगों को निकाला गया।  जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं 7 लोगों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। 


जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में मंगलवार रात लगभग 11 बजे खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया. इस विस्फोट में 2 घर जमींदोज हो गए. जिसके मलबे के नीचे परिवार के 15 लोग दब गये। जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं 7 लोगों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। मलबे के नीचे 1 बच्चे के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में गैस सिलेंडर में विस्फोट की दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 


मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *