महर्षि वाल्मीकि की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 21 October, 2021 15:47
- 424

प्रतापगढ़
20.10.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
महर्षि वाल्मीकि की जयंती बड़े धूम धाम से मनायी गयी
आज 20 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती का आयोजन विकास खंड बाबागंज के सभागार में आयोजित की गई,महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम के जीवन के ऊपर एक महत्वपूर्ण ग्रंथ रामायण की रचना की थी, रामायण हिन्दू धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण धर्मग्रंथ हैं। पुरानी कथावों के अनुसार वाल्मीकि का जन्म महर्षि कश्यप और देवी अदिति के 9वें पुत्र वरुण और उनकी पत्नी चारशिनी से हुआ था।रामायण में भगवान राम के जीवन का चित्रण किया गया हैं, साथ ही जीवन के सत्य और बहुत सारे उपदेशों के बारे में बताया गया हैं। राम अंजोर पाण्डेय जे०ई० एम०आई० बाबागंज के अगुवाई में आयोजन का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।श्री पाण्डेय जी ने महर्षि वाल्मीकि जी की प्रमुख उपदेशों को बताते हुए उनकी ख्यातियों के बारे में भी मौजूद लोगों को जानकारी दी।श्री राजेश सिंह सहायक विकास अधिकारी पंचायत,आजाद सिंह ए०डी०ओ० कॉपरेटिव,उमेश पाण्डेय बड़ेबाबू स्थापना,माया शंकर तिवारी स०लेखाकार,धर्मेंद्र सिंह लेखा सहायक मनरेगा,राज कुमार मिश्र ग्रा०वि०अ० बाबागंज,अनिल कुमार सरोज सचिव,उमेश कुमार सरोज सचिव,विजय कुमार सचिव,चंद्र कांत द्विवेदी त०स०,मिथिलेश कुमार शुक्ल त०स०,विनोद शुक्ल त०स०,संजय यादव त०स०,राज कुमार यादव त०स०,राम अंजोर त०स० सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Comments