महेश गंज पुलिस ने एक जिला बदर अभियुक्त किया गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 19 January, 2022 20:54
- 453

प्रतापगढ
19.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
महेशगंज पुलिस ने एक जिला बदर अभियुक्त किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के थाना महेशगंज से उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा 01 जिलाबदर अभियुक्त केशव पाण्डेय पुत्र रमाशंकर पाण्डेय नि0 सराय भीखिन थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 26.10.2021 से 06 माह के लियेे जिलाबदर किया गया था लेकिन माननीय न्यायालय का आदेश न मानने व घर पर ही रहने के कारण अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 15/2022 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त केशव पाण्डेय पुत्र रमाशंकर पाण्डेय का आपराधिक इतिहास-01. मु0अ0सं0 191/10 धारा 392, 411, 120बी भादवि थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।02. मु0अ0सं0 192/10 धारा 307 भादवि थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।03.मु0अ0सं0 193/10 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।04. मु0अ0सं0 291/10 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।05. मु0अ0सं0 68/11 धारा 2/3 गुण्डा एक्ट थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।06. मु0अ0सं0 182/14 धारा 394 भादवि थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।07. मु0अ0सं0 22/15 धारा 307 भादवि थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments