अवैध तमंचा -कारतूस व चार देशी बम के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 13 April, 2022 22:02
- 477

प्रतापगढ़
13.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अवैध तमन्चा--कारतूस व चार देशी बम के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जेठवारा से उ0नि0 शेषनाथ सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के सरायमई नहर चौराहे पर से 02 व्यक्तियों, 01. कपिलदेव सिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी रानी की सराय बरापुर भीख थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस के साथ व 02.कुलदीप सिंह उर्फ भुल्लर पुत्र जंगबहादुर निवासी रानी की सराय बरापुर भीख थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को 04 देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया।उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 84/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम कपिल देव सिंह व मु0अ0सं0- 85/2022 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 बनाम कुलदीप सिंह उर्फ भुल्लर पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. कपिल देव सिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी रानी की सराय बरापुर भीख थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ ।02.कुलदीप सिंह उर्फ भुल्लर पुत्र जंगबहादुर निवासी रानी की सराय बरापुर भीख थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ ।बरामदगी-01.एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस (अभियुक्त कपिल देव सिंह उपरोक्त के कब्जे से)02. चार देशी बम (अभियुक्त कुलदीप सिंह उर्फ भुल्लर के कब्जे से)।पुलिस टीम-उ0नि0 शेषनाथ सिंह मय टीम थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।
Comments