गणमान्य नागरिकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला 01 अभियुक्त 04 देशी बम के साथ गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 20 April, 2022 23:59
- 483

प्रतापगढ़
20.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
गणमान्य नागरिकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला 01 अभियुक्त, 04 देशी बम के साथ गिरफ्तार
प्रतापगढ। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध/अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना क्षेत्रों में निरंतर वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है व थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर निरंतर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही है । इसी क्रम में थाना आसपुर देवसरा से उ0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के आमापुर रोड पर पिपरी मोड़ के पास से एक व्यक्ति राजेश सिंह पुत्र रामबचन सिंह नि0 मानापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को 04 अदद देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 75/2022 धारा 4/5 विष्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0- 60/22 धारा 499, 501, 503, 504, 506, 507 भादवि जो माननीय/गणमान्य नागरिकों पर आत्तिजनक टिप्पणी करने/धमकी देने सेे सम्बन्धित प्रकरण में पंजीकृत किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त राजेश सिंह उपरोक्त, इस मुकदमें में नामजद अभियुक्त है। पूछताछ में अभियुक्त राजेश सिंह द्वारा माननीय/गणमान्य नागरिकों पर आत्तिजनक टिप्पणी करने/धमकी देने की बात स्वीकार की गयी।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-राजेश सिंह पुत्र रामबचन सिंह नि0 मानापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी- 04 देशी बम।गिरफ्तार अभियुक्त राजेश सिंह उपरोक्त का आपराधिक इतिहास ---01167/21 धारा 504/505/506/507 भादवि।आसपुर देवसराप्रतापगढ़02168/21 धारा 504/505/506/507 भादविआसपुर देवसरा प्रतापगढ़03 43/22 धारा 394/323/504/341/34 भादविचांदा सुल्तानपुर04 60/22 धारा 499, 501, 503, 504, 506, 507 व 120बी भादविआसपुर देवसरा प्रतापगढ़।पुलिस टीम-उ0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
Comments