नाई समाज का स्थापना दिवस मनाने के लिए जिला कमेटी की तैयारी बैठक संपन्न
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 3 August, 2021 18:00
- 456

प्रतापगढ
03.08.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
नाई समाज का स्थापना दिवस मनाने के लिए जिला कमेटी की तैयारी बैठक संपन्न
प्रतापगढ़ जनपद के बिहार गंज स्थित अरविंद उर्फ पंडित शर्मा की दुकान पर जनपद प्रभारी रंजीत शर्मा व प्रभारी जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा की मौजूदगी में mwo की जिला कमेटी की बैठक संपन्न हुई | बैठक में आगामी 8 अगस्त को संगठन के 13वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियों पर चर्चा की गई |
महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन प्रभारी जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में 8 सूत्रीय संकल्प प्रस्ताव पारित किया गया |
आगामी 8 अगस्त को दिन में 10:00 से 1:00 के मध्य बेल्हा देवी मंदिर प्रतापगढ़ में संगठन का 13 वां स्थापना दिवस नाई समाज द्वारा बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा |
इस तैयारी बैठक में अमेठी जनपद के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा व प्रांतीय सचिव उदय राज शर्मा के साथ-साथ तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे | प्रमुख रूप से राम सजीवन शर्मा अरुण शर्मा, राम जी शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रामचंद्र शर्मा, रामलाल शर्मा, हरीश शर्मा, मेवा लाल शर्मा, रवि प्रकाश शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |
Comments