40 लीटर अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार

प्रतापगढ
21.09.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
40 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अनुराग आर्य के कुशल निर्देशन में जनपद के थाना महेशगंज सेे उ0नि0 श्याम सुन्दर लाल श्रीवास्तव मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र महेशगंज के तख्त का पुरवा ऐंधा से दो अभियुक्तों 1. विरजू पुत्र बाबूलाल सरोज नि0 तख्त का पुरवा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ 02. उमेश कुमार यादव पुत्र जगनलाल यादव नि0 बलीपुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को 20-20 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान आबकारी निरीक्षक श्री शंकर लाल मय हमराह उक्त पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 319/20, 320/20 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
Comments